Friday 21 September 2018

अनेक शब्दों के एक शब्द

🎸 RRR RAUSHAN KUMAR 🎸


   🌷 व्याकरण 🌷


अनेक शब्दों के एक शब्द
   
       🌷  Welcome 🌷


1. जो दिखाई न दे - अदृश्य
2. जिसका जन्म न हो - अजन्मा
3. जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु
4. जो बूढ़ा न हो - अजर
5. जो कभी न मरे - अमर
7. जो पढ़ा -लिखा न हो - अपढ़ ,अनपढ़
8. जिसके कोई संतान न हो - निसंतान
8. जो उदार न हो - अनुदार
9. जिसमे धैर्य न हो - अधीर
10. जिसमे सहन शक्ति हो - सहिष्णु
11. जिसके समान दूसरा न हो - अनुपम
12. जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वनीय
13. जिसकी थाह न हो - अथाह
14. दूर की सोचने वाला - दूरदर्शी
15. जो दूसरों पर अत्याचार  करें - अत्याचारी
16. जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन
17. दुसरे देश से अपने देश में समान आना - आयात
18. अपने देश से दुसरे देश में समान जाना - निर्यात
19. जो कभी नष्ट न हो - अनश्वर
20. जिसे कोई जीत न सके - अजेय
21. अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या
22. जिसे दंड का भय न हो - उदंड
23. जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर
24. जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती
25. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन
26. जिसकी सब जगह बदनामी -कुख्यात
27. जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य
28. शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर
29. कुछ दिनों तक बने रहना वाला - टिकाऊ
30. पति-पत्नी का जोड़ा - दम्पति
31. जो कम बोलता हो -मितभाषी
32. जो अधिक बोलता हो - वाचाल
33. जिसका पति जीवित हो - सधवा
34. जिसमे रस हो - सरस
35. जिसमे रस न हो - नीरस
36. भलाई चाहने वाला - हितैषी
37. दूसरों की बातों में दखल देना - हस्तक्षेप
38. दिल से होने वाला - हार्दिक
39. जिसमे दया न हो - निर्दय
40. जो सब जगह व्याप्त हो -सर्वव्यापक
41. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
42. सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक
43. साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला - साहित्यिक
44. मांस खाने वाला - मांसाहारी
45. जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि
46. जिसके ह्रदय में दया हो - दयावान
47. जो चित्र बनाता हो - चित्रकार
48. विद्या की चाह रखने वाला - विद्यार्थी
49. हमेशा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
50. जो देखने योग्य हो - दर्शनीय
51. जो धन का दुरुपयोग करता है - अपव्ययी
52. जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम्य
54. जिसे जीता न जा सके - अजेय
54. जिसका अंत न हो - अनन्त
55. जिसका जन्म न हो सके - अजन्मा
56. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला - अवसरवादी
57. जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध
58. दूसरे के पीछे चलने वाला - अनुचर
59. जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ 
60. जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
61. जिसका इलाज न हो सके - असाध्य
62 . जिसका विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय
63. जिस पर अभियोग लगाया गया हो - अभियुक्त
64. जिसमे शक्ति न हो - अशक्त
65. जो पहले न पढ़ा हो - अपठित
66. जिसकी कोई उपमा न हो - अनुपम
67. कम जानने वाला - अल्पज्ञ
68. जो कुछ न करता हो - अकर्मण्य
69. जो दिखाई न दे - अदृश्य
70. जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य
71. जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी
72. जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष
73. जिसका पार न पाया जाए - अपार
74. जो परिचित न हो - अपरिचित
75. जहाँ जाना संभव न हो - अगम
76. चार मुखों वाला - चतुरानन
77. दूसरों के दोष को खोजने वाला - छिद्रान्वेसी
78. छात्रों के रहने का स्थान - छात्रवास
79. जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज - जनतंत्र
80. जल में रहने वाला - जलचर
81. जो जन्म से अँधा हो - जन्मांध
82. जीने की इच्छा - जिजीविषा
83. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी
84. जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ
85 . जिसकी तीन भुजाएँ हो - त्रिभुज
86 तीनों लोकों का स्वामी - त्रिलोकी
87. जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक
88. बुरे आचरण वाला - दुराचारी
89. जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया
90. जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो - दीर्घायु
91. प्रतिदिन होने वाला - प्रतिदिन
92.  बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र
93. जिसमे दया हो - दयालु .
94. जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ
95. जहाँ पहुँचना कठिन हो - दुर्गम
96. दर्द से भरा हुआ - दर्दनाक
97. जो धर्म का काम करे - धर्मात्मा
98. जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक
99. जिसके मन में कोई कपट न हो - निष्कपट
100. जो अभी - अभी पैदा हुआ हो - नवजात
101. परदेश में जाकर बस जाने वाला - प्रवासी
102. जो सबके साथ प्रेमपूर्वक बोलता हो - प्रियभाषी
103. इतिहास से पहले का - प्रागैतिहासिक
104. फल खाकर ही रहने वाला - फलाहारी
105. बच्चों के लिए उपयोगी - बालोपयोगी
106. जिस स्त्री की संतान न हो - बंध्या
107. अवश्य होने वाली घटना - अवश्यंभावी
108. जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा
109. मास में एक बार होने वाला - मासिक
110. युद्ध में स्थिर रहने वाला - युधिष्ठिर
111. शक्ति के अनुसार - यथाशक्ति
112. अत्यंत सुन्दर स्त्री - रूपसी
113. खून से रंगा हुआ - रक्तरंजित
114. रजोगुण सम्बन्धी - राजसी
115. लोहे के समान दृढ निश्चय वाला - लौहपुरुष
116. जिसका इलाज़ न हो - लाइलाज
117. किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाला - विशेषज्ञ
118. व्याकरण जानने वाला - वैयाकरण
119. विष्णु का उपासक - वैष्णव
120. वर्ष /साल में एक बार होने वाला - वार्षिक
121. जिसका कोई आकार न हो - निराकार
122. शिव का उपासक - शैव
123. हर पन्द्रहवें दिन आने वाला - पाक्षिक
124. एक व्यक्ति का राज - एकतंत्र
125. जिसने ऋण चूका दिया हो - उऋण
126. जिसका ध्यान एक स्थान पर हो - एकाग्र
127. जो भौतिक सुख - सुविधाओं से युक्त हो - ऐश्वर्यशाली
128. जिसकी कल्पना न की जा सके - कल्पनातीत
129. जो कठिनाई से पचे - गरिष्ठ
130. जो गाया जा सके - गेय
131. जिसे गुप्त रखा जाए - गोपनीय
132. नकली रूप धारण करने वाला - छद्मवेशी
133. जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ
134. जो छोड़ दिया गया हो - त्यक्त
135. जल्दी चलने वाला - द्रुतगामी
136. जिसके आरपार देखा जा सके - पारदर्शी
137. जो पास हुआ है - पारित
138. प्राण देनी वाली - प्राणदा
139. जिस स्त्री का पुरुष परदेश गया हुआ हो - प्रोषितपतिका
140. ऐतिहासिक युग के पहले का - प्रागैतिहासिक
141. जो दूसरों पर आश्रित हो - पराश्रित
142. पिता की हत्या करने वाला - पितृहन्ता
143. दूसरे के अन्न पर जीने वाला - परान्नभोगी
144. अधिक व्यय करने वाला - अपव्ययी
145. कम व्यय करने वाला - मितव्ययी
146. किसी मत का अनुसरण करने वाला - मतानुयायी
147. वीर पुत्र पैदा करने वाली - वीरप्रसू
148. अच्छे मार्ग पर चलने वाला - सुपथगामी
149. बुरे मार्ग पर चलने वाला - विपथगामी
150. कई में से एकमात्र - अन्यतम
151. बिना पलक झपके - एकटक
152. किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा - स्पर्धा
153. अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला - अनन्य
154. भरत - वंशियों से संबध्य - भारत
155. जो सबमे साधारण या सामान्य रूप से पाया जाय - सर्वसाधारण
155. क्रम के अनुसार - यथाक्रम
157. जो बाएं हाथ से तीर चलाता है - सव्यसाची
158. मेघ की तरह नाग करने वाला - मेघनाद
159. गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी - अन्तेवासी
160. समान उदर से जन्म लेने वाला - सहोदर
161. जिसकी थाह न लगायी जा सके - अथाह
162 . जो समय बीत चुका है - अतीत
163. जो देने योग्य न हो - अदेय
164. जो पढ़ा न जा सके - अपाठ्य
165 . जो कभी ठीक न हो - असाध्य
166. जो कठिनाई से साधित हो - दु:साध्य
167. जो अपने स्थान से न डिगे - अडिग
168. जो स्थिर न रह सके - अस्थिर
179. जिसका मूल्य न आका जा सके - अमूल्य
170. जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन
171. जिसका कभी जन्म न हो - अजन्मा
172 . जो इन्द्रियों के अनुभव के बाहर हो - अगोचर
173. जो स्वाभाविक न हो - अप्राकृतिक
174. जो परिश्रमी हो - अध्यवसायी
175. जो परिचित न हो - अपरिचित
176. जिससे सबकुछ कहा जा सके - अन्तरंग
177. बिना सोचे - समझे किसी बात पर विश्वास करने वाला - अंधविश्वासी
178. जो किसी पर आधारित हो - अवलंबित
179. जो ठीक पका न हो - अपरिपक्व
180. जिसके बराबर दूसरा न हो - अद्वितीय
181. जिसकी बाहुएँ दीर्घ हैं - दीर्घबाहु
182. जिसकी बाहुएँ महान हैं - महाबाहु
183. चंद्रमा जैसे मुख वाली - चंद्रमुखी
184. वृक जैसे उदर वाला - वृकोदर
185. दाम से बंधे पेट वाला - दामोदर
186. जिसका दमन कठिन है - दुर्दांत
187. जिसका तेज़ निकल गया है - निस्तेज
188. जिसकी प्रभा विद्युत की है - विधुत्प्भ
189. जो भेदा या तोड़ा न जा सके - अभेद्य
190. जो कठिनाई से भेदा या तोड़ा जा सके - दुर्भेद्य
191. जो विषय विचार में आ सकता है - विचारगम्य
192. जिसकी आशा न की गयी हो - अप्रत्याशित
193. जिसका कार्य सिद्ध हो चुका हो - कृतकार्य
194. जो मापा न जा सके - अप्रमेय
195. जो इच्छा के अधीन हो - इच्छाधीन
196. जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करे - स्थानापन्न
197. जो पीने योग्य हो - पेय
198. एक स्थान से दूसरे स्थान को प्रेषित - स्थानांतरित
199. जानने की इच्छा - जिज्ञासा
200. जीतने की इच्छा - जिगीषा
201. तैरने की इच्छा - तितिश्रा
202. देखने की इच्छा - दिदृक्षा
203. लाभ की इच्छा - लिप्सा
204. करने की इच्छा - चिकीर्षा
205. आत्मा से समबन्ध रखने वाला - आध्यात्म
206. मरण तक - आमरण
207. जीवन भर - आजीवन
208. जन्म भर या जन्म से लेकर - आजन्म
209. कष्ट से सिद्ध होने वाला - कष्टसाध्य
210. अत्यधिक वृष्टि - अतिवृष्टि
211. उपकार के प्रति किया गया उपकार - प्रत्युपकार
212. दिन पर दिन - दिन प्रतिदिन
213. अपने देश में बना हुआ - स्वदेशी
214. सौ बर्षों का समाहार - शताब्दी
215. एक हज़ार बर्षों का समाहार - सहस्राब्दी
216. जन्म से सौ वर्ष बीत जाने पर मनाया जाने वाला उत्सव - जन्मशती
217. अक्षर - अक्षर करके या मिलता हुआ - अक्षरश :
218. सौ में से सौ - शतप्रतिशत
219. जिसका मन किसी अन्य ओर  है - अन्यमनस्क
220. जो पंचाल  देश की है - पांचाली
221. द्रुपद की पुत्री - द्रौपदी
222. जो यान जल में चलता है - जलयान
223. जो यान वायु में चलता है - वायुयान
224. जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ है - लौहपुरुष
225. जो परदे में रहे - पर्दानशीन
226. पुरूषों में सबसे उत्तम - पुरषोत्तम
227. वह देश जहाँ नदी ही माता हो - नदीमातृक
228. जो सबसे आगे ले चलता है - अग्रणी
229. सुन्दर ह्रदय वाला - सुह्रदय
230. जो मोक्ष चाहता है - मुमुक्षु
231. जिसकी मति प्रत्युपन्न है - प्रत्युपन्नमति
232. जिसकी बुद्धि  कुश के अग्र  की तरह पैनी है - कुशाग्रबुद्धि
223. वह मनुष्य जिसकी दृष्टि दूर तक जाय - दूरदर्शी
234. वह  मनुष्य जिसकी दृष्टि सबको सामान भाव से देखे - समदर्शी
235. वह मनुष्य जिसकी स्त्री मर गयी है - विधुर
236. एक ही समय में  - समसामयिक
237. वह जिसकी प्रतिज्ञा दृढ़ हो - दृढ़प्रतिज्ञ
238. जिसने चित्त किसी विषय में लगाया हुआ है - दत्तचित्त
239. मन से चाहा हुआ - इष्ट
240. किसी विषय को विशेष रूप से जानने वाला - विशेषज्ञ
241. आकाश चूमने वाला - गगनचुम्बी
242. अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला - स्वयंसेवक
243. जानने  की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
244. जो कानून के विरुद्ध है - अवैध
245. लोम खड़े करने वाला - लोमहर्षक
246. जिसकी पत्नी साथ है - सपत्नीक
247. जिसे पति छोड़ दे - परित्यक्ता
248. जो इस लोक में संभव न हो - अलौकिक
249. विलायत से लाया हुआ - विलायती
250. जो मन को हर ले - मनोहर
251. जो कला जानता हो - कलाविद
252. जो सबको प्यार से देखें - प्रियदर्शी
253. जो हमेशा खड्ग  लेके खड़ा रहे - खड्गहस्त
254. जो जन्म से अँधा है - जन्मांध
255. जो चक्र धारण करता है - चक्रधर
256. जो नष्ट होने वाला हो - नश्वर
257. जो बहुत कठिनाई से मिलता है - दुर्लभ
258. जो आसानी से मिलता है - सुलभ
259. जो चिरकाल तक रहे - चिरस्थायी
260. आँखों  से सामने - प्रत्यक्ष
261. आँखों  से परे - परोक्ष 
262. अपने परिवार के साथ - सपरिवार
263. जो दूसरे  से ईर्ष्या करता है - ईर्ष्यालु
264. जो शत्रु का नाश करता है - शत्रुघ्न
265. जो मांस का आहार करता है - माँसाहारी
266. जो शाक का आहार करता है - शाकाहारी
267. जो फ़ल  का आहार करता है - फलाहारी
268. कम भोजन करने वाला - अल्पाहारी
269. जो अपनी हत्या करता है - आत्मघाती
270. निशा में विचरण करने वाला - निशाचर
271. जो नभ में चलता है - नभचर
272. गृह बसाकर रहने वाला - गृहस्थ
273. जो द्वार का पालन करता -  द्वारपाल
274. जो प्रिय बोलता है - प्रियवादी
275. बिना वेतन के - अवैतनिक


[28/11/2017 9:17pm]


🌷🌷 EDITED BY  🌷🌷
🌷🌷       RRR       🌷🌷
🌷🌷 RAUSHAN  🌷🌷
🌷🌷    KUMAR    🌷🌷


No comments:

Post a Comment