Friday 21 September 2018

पर्यावाची शब्द

🎸RRR RAUSHAN KUMAR 🎸


🌷🌷 व्याकरण  🌷🌷


       पर्यावाची शब्द


जिन शब्दों के अर्थ में
समानता होती है ,उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है। हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते है, जैसे -
पहाड़ - पर्वत , अचल, भूधर ।


      🌷  Welcome  🌷


1. अंगूर - द्राक्षा, दाख, इंगुर 
2. आम - आम्र, रसाल, कामशर
3. अंधकार - तिमिर, अँधेरा, तम
4. आग - अग्नि, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु
5. अच्छा - उचित ,शोभन, उपयुक्त, शुभ, सौम्य 
6. अजेय - अजित , अपराजित, अपराजेय
7. अतिथि - पाहून, आंगतुक, अभ्यागत, मेहमान
8. अनुचर - नौकर, दास, सेवक, परिचारक
9. अनुपम - अनूठा, अनोखा, अपूर्व, निराला, अभूतपूर्व
10. अन्य - पृथक, और, भिन्न, दूसरा
11. अनाज - शस्य, अन्न, धान्य 
12. अरण्य - विपिन, वन, कानन, कान्तार, जंगल
13. आभूषण - विभूषण, भूषण, गहना, अलंकार
14. आज्ञा - हुक्म , आदेश , निर्देश
15. अमृत -सुधा, अमिय, पियूष, सोम, मधु, अमी
16. असुर -दैत्य, दानव, राक्षस,.निशाचर, रजनीचर, दनुज
17. अश्व - वाजि, घोडा, घोटक, रविपुत्र, हय, तुरंग
18. आम - रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार
19 अंहकार - गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड
20. आँख - लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि
21 आकाश - नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान
22. आनंद - हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास
23. आश्रम - कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा
24. आंसू - नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
25. इंतकाल - देहांत, निधन, मृत्यु, अन्तकाल
26. इंदु - चाँद , चंद्रमा, चंदा , राकेश
28. इंसान - मनुष्य ,आदमी ,मानव ,मानुष
29. इन्साफ - न्याय, फैसला, अदल
30. इजाजत - स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति
31. इज्जत - मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू
32. इनाम - पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश
33. इल्जाम - आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग
34. इंद्र - देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, अमरेश, देवेन्द्र, वासव, सुरराज, सुरेश
35. इन्द्राणी - इंद्रवधु, शची, पुलोमजा
36. ईश्वर - भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता
37. इच्छा - अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा
39. उन्नति - प्रगति, विकास, उत्कर्ष, अभ्युदय, उत्थान, वृद्धि
40. उत्साह - आवेग, जोश, उमंग
41. उद्यान - बाग़, कुसुमाकर, वाटिका, उपवन, बगीचा
42. ओंठ - ओष्ठ, अधर, होठ
43. कमल -पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात
44. कल - सुन्दर, अगला दिन, मशीन, आराम, श्रेष्ठ 
45. कपड़ा - चीर, पट, वसन, अम्बर, वस्त्र
46. कनक - गेंहू का आटा, स्वर्ण, धतूरा, सोना
47. कृषक - हलवाहा, किसान, कृषिजीवी, खेतिहर
48. कान - श्रवण, श्रुतिपट, कर्ण, श्र्वानेंद्रिय
49. कोमल - नाजुक, नरम मृदु , सुकुमार, मुलायम
50. कोष - भंडार, ख़जाना, निधि
51. कोयल - वनप्रिय, पिक, कोकिला, काक्पाली, वसंतदूत
52. किरण - मरीचि, कर, अंशु, रश्मि, मयूख
53. किनारा - कगार, कूल, तट, तीर
54. कृपा - प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह
55. खल - अधम, दुर्जन, दुष्ट, कुटिल, नीच
56. गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी
57. गधा - गर्दभ, खर, धूसर, शीतलावाहन, चक्रीवान
58. चरण - पद, पग, पाँव, पैर
59. चातक - सारन, मेघजीवन, पपीहा, स्वातीभक्त
60. कंगन - कड़ा, चूडा , वलय, कंकड़
61. करघनी - कमरबंद ,किंकिणी, तगड़ी
62. काजल - काज़र, कज्जल, अंजन, सुरमा
63. किताब - पोथी ,ग्रन्थ, पुस्तक 
64. कपड़ा - चीर, वसन, पट, वस्त्र, अम्बर, परिधान
65. कामदेव - मन्मथ, मनोज, काम, मार, कंदर्प, अनंग, मनसिज, रतिनाथ, मीनकेतू
66. कुबेर - किन्नरपति, किन्नरनरेश, यक्षराज, धनाधिप, धनराज, धनेश
67. किरण - ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि
68. किसान - कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
69. कृष्ण - राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी
70. कल्पवृक्ष - कल्पतरु, देवतरु, कल्पलता, देववृक्ष, पारिजात
71. गंगा - देवनदी, मंदाकनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा
72. गणेश - गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय
73. कोयल - कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत
74. क्रोध - रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात
75. गज - हाथी, हस्ती, मतंग , कूम्भा, मदकल
76. गुरु - शिक्षक, बड़ा, भारी, वृहस्पति
77. ग्रीष्म - ताप, घाम, निदाघ, गर्मी
78. गृह - घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास
79. घटना - हादसा, वारदात, वाकया
80. घन - मेघ, बादल, घटा, अम्बुद, अम्बुधर
81. घपला - गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला
82. घमंड - दंभ, दर्प, गर्व, गरूर, अभिमान
83. घर - गृह, धाम, गेह,बसेरा
84. घुड़सवार - अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़
85. घुमक्कड़ - भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर
86. घूस - घूस, रिश्वत, उत्कोच .
87.घोड़ा - तुरंग, हय, घोट ,घोटक, अश्व
88. चंद्रमा - चन्द्र , शशि , हिमकर , राकेश , रजनीश , निशानाथ , सोम , मयंक , सारंग , सुधाकर , कलानिधि
चतुर - चालाक , कुशल , पटु , नागर , दक्ष ,प्रवीण .
89. छंटनी - कटौती , छंटाई , काट - छाँट.
90. छटा - शोभा , छवि , सुन्दरता ,खूबसूरती .
91. छल - दगा , ठगी , फरेब , छलावा
91. छाछ - माहि , माठा, लस्सी , छाछी.
92. छाती - सीना , वक्ष , उर .
93. छुटकारा - मुक्ति , रिहाई ,निजात
94. जल - वारि , नीर , तीय ,अम्बु , उदक , पानी ,जीवन , पय, पेय
95. जहाज - पोत , जलयान
96. जंगल - विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन
97. जमुना - सूर्यसुता, कृष्णा, अर्कजा, रवितनया, कालिंदी
98. जीभ - रसना, वाणी, गिरा, रसज्ञा
99. झंडा - फरहरा ,ध्वज, पताका ,निशान
100. झरना - प्रताप, उत्स, निर्झर, सोता, श्रोत
101. झूठ - असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
102. तन -  काया, तनु , शरीर, देह, कलेवर
103. तरु - विटप, पादप , पेड़, द्रुम, वृक्ष
104. तात - परम, प्यारा, पूज्य , पिता
105. तालाब - सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी
106. तलवार - असि, करवाल, कृपाण, खडग ,शायक,चंद्रहास
107. तीर - वाण, सर, नाराच, विहंग शिलिमुख
108. तोता - सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, दाड़िमप्रिय 
109. दास - सेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर
110. दरिद्र - निर्धन, गरीब, रंक, कंगाल, दीन
111. दिन - दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान
112. दुःख - पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर, लेश
113. दूध - दुग्ध, क्षीर, पय
114. दुष्ट - पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
115. दर्पण - शीशा, आरसी, आईना, मुकुर
116. दांत - दन्त, दसन, रद
117. दुर्गा - चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा
118. देवता - सुर, देव, अमर, वसु , आदित्य, लेख
119. धनुष - धनुही, धनु, सारंग, चाप, शरासन
120. धन - दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
121. धरती - पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा
122. ध्वनि - स्वर, आवाज, आहट 
123. नदी - सरिता, तटीना, सरि, सारंग, जयमाला
124. नया - नूतन, नव, नवीन, नव्य
125. नरक - यमलोक, यमालय, दुर्गति, कुम्भीपाक
126. नित्य - सदा, सर्वदा, सतत, निरंतर
127. निरादर - अपमान, उपेक्षा, अवहेलना, तिरस्कार, अवज्ञा
128. नाव - नौका, बेडा, तरणी, जलयान, जलवाहन
129. पवन - वायु , हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान
130. पहाड़ - पर्वत, गिरी , अचल, नग, भूधर , महीधर
131. पक्षी - खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
132. पानी - जल, नीर, वारि, सलिल, अंबु
133. पार्वती - उमा, गिरिजा, गौरी, शिवा, भवानी, अम्बिका
134. पति - स्वामी , प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र
135. पत्नी - गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू ,वामांगिनी
136. पुत्र - बेटा , आत्मज, वत्स , तनुज , तनय, नंदन
137. पुत्री - बेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया
138. पुष्प - फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी , प्रसून
139. फल - मीजान, बीजकोश, पुष्पाण्ड, प्रभुभोज, सस्य, रसाबाद, फर, पुष्पज
140. पृथ्वी - धरती, धरा, भू, भूमि, जमीन, वसुंधरा, धरणी
141. प्रतीक - संकेत, निशानी, लक्षण
142. प्रधान - मुख्य, प्रमुख, वरिष्ठ
143. प्रयत्न - चेष्टा, प्रयास, कोशिश, उद्दम
144. प्रसिद्ध - मशहूर, विख्यात, बहुचर्चित
145. प्राण - जान, जीव
146. फूल - सुमन, कुसुम, पुष्प
147. फ़ौरन - तत्काल , तुरंत ,तत्क्षण
148. बचपन - बाल्यपन, लड़कपन, छुटपन
149. बल - ताकत, शक्ति, सत्व, जोर
150. बाधा - विघ्न, रुकावट, रोड़ा,
151. बाण - तीर, शर, विहंग, शलाका
152. ब्राह्मण - द्विज, विप्र, भूदेव
153. बुद्धिमत्ता - बुद्धिमानी, होशियारी, चतुरता, अक्लमंदी
154. भाग्य - किस्मत, तकदीर, प्रारब्ध, नसीब .
155. भाषण - वक्तव्य, व्याख्यान, उपदेश
156. भ्रमर - अलि, मधुप, मधुकर, भृंग, भौरा
157. मदद - सहयोग, सहायता, योगदान
158. मन - अन्तकरण, चित्त,  दिल, मानस
159. मनोवृति - आचरण वृति, प्रवृति, मानसिकता
160. मित्र - सखा, सहचर, साथी, दोस्त
161. मूल्य - मोल, कीमत,  कदर, लागत, दाम, दर
162. मृत्यु - मौत, देहांत, निधन, अंत, स्वर्गवास
163. मोक्ष - मुक्त, निर्वाण, कैवल्य ,परम्पद
164. मछली - मीन, मतस्य, झष, जलचरी
175. मरू - रेगिस्तान, मरुस्थल, ऊसर
176. मर्मज्ञ - मर्मवेदी, मर्मविद, तत्वज्ञ
177. मर्यादा - आचार, सीमा, रीति रेखा, सदाचार
178. महत्व - बड़प्पन, बड़ाई, गुरुता, महिमा, महत्ता
179. मोर - मयूर, केकी, शिखी, कलापी
180. बकरी - छेरी, छागी, अजा
181. बादल - मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद , सारंग
182. बालू - रेत, बालुका, सैकत
183. बन्दर - वानर, कपि, कपीश, हरि
184. बिजली - घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चपला, दामिनी, ताडित, विद्युत
185. ब्रह्मा - अज, विधि, विधाता ,प्रजापति, निर्माता, धाता, चतुरानन, प्रजाधिप 
186. बाण - तीर ,शर ,सायक ,शिलीमुख . 
187. विष - जहर , हलाहल , गरल, कालकूट
188. वृक्ष - पेड़ , पादप , विटप , तरु, गाछ
189. विष्णु - नारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी,
190. भूषण - जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार
191. भौरा - भ्रमण, भँवर


[ 01/12/2017 - 6:23 AM ]


🌷🌷 EDIT BY  🌷🌷
🌷🌷    RRR      🌷🌷
🌷🌷RAUSHAN 🌷🌷
🌷🌷  KUMAR  🌷🌷


No comments:

Post a Comment